कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना ग्रामीण की ओर से बुधवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स की खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें जिलेभर के विभिन्न गांवों से लगभग 200 महिलाओं और 50 के आसपास 18 वर्ष से ऊपर की युवतियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आरकेएसडी कॉलेज के प्रो. गुरदीप भोला ने लड़कियों की 200 मीटर रेस करवाकर किया।
इसके बाद लड़कियों ने 400 मीटर की रेस में भाग लिया। दोनों रेस प्रतियोगिता में अग्रणी रहने वाली पहली पांच लड़कियों को पकड़ा गया जिनमें से अव्वल रहने वाली तीन लड़कियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रखा गया। इसके बाद आंगनबाड़ी वर्कर्स की साइकिल रेस, आलू रेस, मटका रेस, 200 मीटर रेस और 400 मीटर रेस करवाई गईं। इनमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सीडीपी शशि बाला ने कहा कि हर साल विभाग की ओर महिलाओं की प्रतियोगिता करवाई जाती है। इससे महिलाओं और युवतियों का सर्वांगीण विकास होता है। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली महिलाओं और युवतियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर डीईओ गुरविंदर सिंह, क्लक संदीप, कोच गुरमीत, कोच अनूप धीमान, सुपरवाइजर अनिता, बिरमती, जसविंदर, अनु, आशु व कुसुम मौजूद रहीं।
चम्मच पर आलू रखकर हुई रेस में ओमपति प्रथम, सुनीता द्वितीय और सीमा तृतीय स्थान पर रहीं। मटका रेस में सुनीता पहले, संतोष दूसरे और सुमन तीसरा स्थान पर रहीं। 100 मीटर रेस में कीमती देवी प्रथम, मुनिया देवी द्वितीय व रेनू ने तृतीय स्थान पाया। वहीं 18 वर्ष से ऊपर युवतियों की 200 मीटर रेस में पूनम प्रथम, शीतल द्वितीय और रीतू तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर रेस में निकिता पहले, तम्मना दूसरे और प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं पांच किलोमीटर साइकिल रेस में कोमल प्रथम, शीलू द्वितीय और श्वेता तृतीय स्थान पर रहीं।