फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत

Mon, 29 Apr 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव हाबड़ी के पास एक कार चालक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गोपाल बस्ती पानीपत निवासी कुलदीप ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि वह धागा मिल मेरठ उतर प्रदेश में नौकरी करता है। 24 अप्रैल को उसका 59 वर्षीय पिता जसवंत उसके मामा के घर रसुलपुर मांडी कैथल में मिलने के लिए आया हुआ था। 26 अप्रैल को वह स्कूटी पर सवार होकर अपने घर वापस जा रहा था। जब वह शाम करीब चार बजे गांव हाबडी के पास पहुंचा तो एक कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से कार चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। जांच अधिकारी शेरसिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें