फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का नहीं एक भी केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वीरवार को भी कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जिले में पांच दिनों से कोरोना का कोई भी मामला नहीं है। लोगों से जिला प्रशासन ने सावधान रहने की अपील करते हुए सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार जिला कोरोना को हराने में सफल हुआ है और अब जिले में कोरोना से कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं है। सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की हिदायतों की निरंतर पालना करते रहें ताकि भविष्य में कोई भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आए। वीरवार को कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार जिले में 11 हजार 236 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 890 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.92 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.28 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.07 प्रतिशत है। जिले मेें अब तक 7 लाख 9 हजार 67 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 5 लाख 56 हजार 591 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 1 लाख 52 हजार 476 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। वीरवार को 2390 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। जिले में इस समय कोवीशील्ड 16890 तथा कोवॉक्सीन के 12310 टीके उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें