कैथल। एक सप्ताह पूर्व गुलियाना गांव से लापता हुए 11वीं कक्षा के छात्र अभिषेक का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। इस मामले में पुलिस के साथ-साथ परिजन भी अपने स्तर पर तलाश में जुटे हुए हैं।
गांव गुलियाना निवासी रमेश ने बताया कि उसके भाई जय कुमार का बेटा अभिषेक एमडीएन स्कूल कलायत का 11वीं कक्षा का छात्र है। 17 वर्षीय अभिषेक के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई है। राजौंद थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि छात्र की तलाश के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। इस संबंध में विभिन्न थानों के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर भी तलाश जारी है।