फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के जश्न पर किसानों ने लगाए जमकर ठुमके

विज्ञापन
तित - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। दिल्ली से लौटने वाले जत्थों के साथ स्थानीय किसानों ने शनिवार को जीत का जश्न मनाया। किसानों के जत्थों का विभिन्न गांवों में जोरदार स्वागत किया गया। तितरम मोड़ पर भंडारे का आयोजन कर पहले जत्थे में शामिल किसानों का नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान आंदोलन में काल का ग्रास बने 10 किसानों के परिजनों कोे कुरुक्षेत्र के गांव क्योडक स्थित टोल प्लाजा पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष होशियार सिंह प्यौदा की अगुवाई में जिले के किसानों ने कुरुक्षेत्र के थाना टोल प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम में सुबह दस किसानों के परिजनों का अभिनंदन किया गया। इसके अलावा गांव खुराना से सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर आए लोगों ने विजयी जुलूस निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं। शहर के मुख्य मार्गों से होकर यह जुलूस निकला।
संयुक्त किसान मोर्चा कैथल के नेताओं में भरत सिंह बैनीवाल, जय प्रकाश शास्त्री, डॉ अश्वनी शर्मा, महेन्द्र कोच, सुरजीत बैनीवाल, मास्टर राम कला बालू, रामफल भानपुरा, कामरेड प्रेम सहित अन्य ने जींद रोड पर दिल्ली से पहुंचे किसानों के जत्थों का स्वागत किया। पुष्प वर्षा कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान किसान नेता अनिल नंबरदार, सुभाष जांगडा, गुरदेव जांगडा, सरदार हरदेव, मास्टर सुरेश द्रविड, ओम प्रकाश ढांडा, ओम प्रकाश करोडा, सीटू नेता नरेश रोहेडा, महिला नेत्रियां रामकली जांगड़ा, सावित्री सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
किसानों के लिए लगाया भंडारा
तितरम, प्यौदा सहित आसपास के किसानों ने शनिवार को तितरम मोड़ पर चाय-ब्रेड का भंडारा लगाकर दिल्ली से आ रहे किसानों का स्वागत किया। सायं तीन बजे के बाद ट्रालियां पहुंचना शुरू हुई। जिनमें सवार किसानों का राजौंद, देवबन, जाखौली, तितरम मोड़ सहित अनेक जगहों पर जमकर स्वागत किया गया। भाकियू के जिला प्रधान होशियार गिल ने किसानों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि जिले के अनेक गांवों से ट्रालियां दिल्ली से पहुंच गई हैं। जिन्हें गांव दर गांव छोड़कर आया जा रहा है। गांवों में भी उनका अभिनंदन किया जा रहा है। हर व्यक्ति, समाज, कर्मचारी, दुकानदार, व्यापारी समेत उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जा रहा है, जिन्होंने आंदोलन में सहयोग किया।
362 दिन बाद धरना समाप्त
गुहला-चीका। कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद रिलायंस पेट्रोल पंप चीका के सामने पिछले 362 दिनों से चल रहा किसान सभा व भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां का धरना शनिवार को समाप्त कर दिया गया। इस आंदोलन में भाग लेने वाले सभी किसानों का आभार जताया और सहयोग करने वाले सभी सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक संयोजक जसपाल सिंह ने की। धरने की समाप्ति के बाद किसान ढोल नगाड़ों के साथ शहीद ऊधम सिंह चौक पर पहुंचे और वहां से ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार हो घरों को लौट गए।

एं- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें