फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मौत के बाद खाते से निकलवाए नौ लाख

Sun, 12 Mar 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एक महिला के नॉमिनी खाते से महिला सहित अन्य आरोपी ने मिलकर नेट बैंकिंग के माध्यम से बैंक के साथ धोखाधड़ी कर करीब नौ लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने सिविल लाइन थाना में जिला जींद के खरक निवासी पूनम व उसके भाई विकास के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेरधा निवासी राजो देवी ने बताया कि उसके बेटे बलकार का खाता एक्सिस बैंक अंबाला रोड में था। दो अक्टूबर 2022 को घर पर ही बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसकी मौत के एफएसएल में सैंपल गए हुए हैं। वह इस खाते में बतौर नॉमिनी थी। उसने मौत के बाद एक्सिज बैंक से रुपये लेने के लिए दस्तावेज दिए हुए थे। इसमें वह कई बार बैंक में जाकर पता करती तो बैंक मैनेजर कह देता था कि अभी आपका कार्य चल रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बेटे के बैंक खाते में आठ लाख 90 हजार 266 रुपये थे। जब उसका दूसरा बेटा तरसेम बैंक में चार फरवरी को रुपये का डीडी बारे पता करने गया तो बैंक मैनेजर ने बताया कि आपका 12 हजार 680 रुपये का डीडी बना है। बाकी रुपये किसी पूनम नाम की महिला ने पंजाब नेशनल बैंक के खाते से मोबाइल नंबर के माध्यम से निकलवा लिए हैं। यह मोबाइल नंबर उसके मृतक बेटे के नाम पर चला रखा है। 26, 27, 28, 29, 30 व 31 जनवरी को रुपये निकलवाए है। तीन फरवरी को खाता बंद कर दिया गया है।

जिला जींद की खरक निवासी पूनम व विकास ने रुपये नेट बैंकिंग के माध्यम से बिना नियमों के रुपये निकलवाएं है। महिला ने मांग की है कि ये रुपये वापस दिलवाए जाए। सिविल लाइन थाना के एसएचओ बीरभान ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में दो के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें