Nauch school team won in kabaddi competition
- फोटो : Kaithal
शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का दूसरे विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल क्योड़क में लड़के व लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हसला के पूर्व प्रधान ईश्वर सिंह ढांडा, लेक्चर सुरेंद्र मलिक व सोमपाल शर्मा ने शिरकत की।
उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया और सभी खिलाड़ियों का परिचय करते हुए उन्हें खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान बास्केटबॉल, रेस, वॉलीबॉल, खो-खो सहित अन्य खेल हुए। इस अवसर पर डीपीई नीरू, पीटीआई हरिकेत, राजीव शर्मा, राजेश सिंह, अंतिमा गुप्ता, अभीजीत, सुरेंद्र, कोच अनूप धीमान व कोच गुरमीत सिंह मौजूद रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता में 14 आयु वर्ग में राजकीय स्कूल नौच, द्वितीय डिफेंस स्कूल क्योड़क, 17 आयु वर्ग में गोल्डन स्कूल प्रथम, जाट सनसाइन स्टार स्कूल द्वितीय रहे। 19 आयु वर्ग में गोल्डन स्कूल नौच प्रथम, राजकीय स्कूल क्योडक़ द्वितीय रहे। वॉलीबाल में 17 आयु वर्ग नरड़ांचल स्कूल प्रथम, अखिल भारती कैथल द्वितीय, 19 आयु वर्ग में अखिल भारती स्कूल कैथल प्रथम, बाल विकास स्कूल तितरम द्वितीय रहे। बॉस्केटबॉल में 14 आयु वर्ग लडक़ों में राजकीय प्राइमरी स्कूल कैथल प्रथम, इंडस पब्लिक स्कूल द्वितीय व डीएवी पुलिस लाईन स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। 17 आयु वर्ग लड़कों में प्रथम स्थान पर समरॉक पब्लिक स्कूल, दूसरे पर राजकीय प्राइमरी स्कूल व तीसरे स्थान पर इंडस पब्लिक स्कूल कैथल रहे।