फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में तेजधार हथियार से साथी मजदूर की हत्या

विज्ञापन
Murder of fellow laborer with sharp weapon in a quarrel - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। बीती सोमवार की रात को गांव जटहेड़ी में आपसी झगड़े में दो मजदूरों ने साथी प्रवासी मजदूर की तेजधार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना मिलने पर डीएसपी रविंद्र सांगवान ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी मजदूरों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मृतक उत्तर प्रदेश के शामली जिला के गांव ढुढुखेड़ा का रहने वाला है। आशंका जताई जा रही है कि झगड़ा शराब के नशे में हुआ।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मूंदड़ी निवासी विकास गोरा ने बताया कि उसने गांव जटहेड़ी में ज्ञानाराम की 9 एकड़ जमीन काश्त के लिए ली हुई है। जिसमें एक रिहायशी डेरा बना हुआ है। इस डेरे को जमीन मालिक ने ठेकेदार प्रदीप को किराये पर दिया हुआ है, जिसमें प्रदीप के पास काम करने वाले मजदूर रह रहे हैं। इसमें ऊपर के चौबारे में यूपी के शामली के गांव ढुढुखेड़ा निवासी जोनी व जींद के गांव हाट निवासी अंकित व सोनू रह रहे थे। सोमवार की रात करीब सवा 11 बजे उसके पास अंकित का फोन आया कि उसे 500 रुपये उधार चाहिए। उसने मना कर दिया। इसके बाद जब वह खेत में पहुंचा तो अंकित व सोनू नहीं मिले। जब चौबारे में जाकर देखा तो जोनी खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा था। वह इसे देखकर घबरा गया। उसने तुरंत जमीन मालिक ज्ञानाराम के पास फोन किया, साथ ही ठेकेदार प्रदीप को बताया। वह घबराहट में घर जाकर सो गया। सुबह करीब 9 बजे फिर अंकित ने उसे फोन किया कि उसने व सोनू ने जोनी की गंडासी मारकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रविंद्र कुमार व थाना प्रभारी शिवकुमार सहित पुलिस बल, सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में सोनू व अंकित के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
उधर, आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने रात को शराब पी थी। शराब के नशे में तीनों में झगड़ा हुआ, जिसमें दोनों आरोपियों ने जोनी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। डीएसपी रविंद्र सांगवान ने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद ही हत्या के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

चार साल से कर रहा था मजदूरी
मृतक जोनी ढुढुखेड़ा तहसील कराना जिला शामली का रहने वाला था। वह पिछले करीब चार वर्ष से बिजली निगम में ठेकेदार प्रदीप कुमार के पास मजदूरी कर रहा था। ठेकेदार प्रदीप ने बताया कि वो सोमवार को अपने घर चला गया, जिसके बाद तीनों ही मकान पर रह रहे थे। रात को तीनों ने साथ में शराब पी और किसी बात को लेकर इनमें झगड़ा हुआ और तेजधार हथियार से उन्होंने जोनी की हत्या कर दी।
पांच बहन व भाइयों में मृतक जोनी था सबसे छोटा
मृतक पांच भाई बहन में सबसे छोटा था। अभी तक अविवाहित था। वह आरोपी अंकित के साथ तो कई साल से काम कर रहा था। महीना भर पहले ही वह अपने घर पर जाकर सभी से मिलकर आया था और दो दिन पहले ही उसकी मां से बात हुई थी। मृतक जोनी के ताऊ के बेटे अशोक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन पहले हुई बातचीत में वह खुश था। मंगलवार को ठेकेदार ने उन्हें बताया कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें