फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलवाने के नाम पर की 1.88 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एक व्यक्ति के साथ लोन दिलवाने के नाम पर 1.88 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में बरसाना निवासी शुभम ने बताया कि 16 जुलाई को उसके पास फोन आया था। जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि वह धन लक्ष्मी लोन बैंक से बोल रहा है। उसने उसे लोन दिलाने की बात कही। इसके लिए उक्त आरोपियों ने फोन करके कई बार में उससे 1.88 लाख रुपये की राशि वसूल कर ली। उन्हें इस पर शक हुआ। जिस कारण उनके द्वारा राशि मांगे जाने पर देना बंद कर दी। आरोपियों ने न तो उसके पैसे लौटाए और न ही उसे कोई लोन दिलवाया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें