फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित करनाल रोड पर पुल के नीचे ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में क्योड़क निवासी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि वह और उसका बड़ा भाई बलकार लंबे समय से बेगपुर में प्लंबर का काम करते हैं। रविवार देर शाम क्योड़क गांव से बलकार (37) और उसका दोस्त विक्रम सिंह प्यौदा रोड कैथल काम देखने के लिए दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर जा रहे थे। एक मोटरसाइकिल पर विक्रम सिंह का था, जिसको बलकार चला रहा था और विक्रम पीछे बैठा था। दूसरी मोटरसाइकिल पर वह अकेले था। जब वे हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के नीचे करनाल रोड बाईपास पर पहुंचे तो एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने बलकार सिंह व विक्रम सिंह की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। इसके बाद ट्रक चालक फरार हो गया। घायलों को एंबुलेंस से जिला सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने बलकार को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद विक्रम को ज्यादा चोटे होने के कारण चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें