फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुलतारण के स्कूल में लगी ध्यान, योग सभा

Fri, 12 Sep 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुलतारण में वीरवार को आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सचिव भारत ने स्कूल में ध्यान व योग सभा का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। बेहतरीन प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

आचार्य सूरज भान ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया उन्होंने सभी विद्यार्थियों को योग और ध्यान के बारे में बताया कि किस तरह से वह अपनी दिनचर्या में ध्यान और योग को शामिल करके अपने जीवन को और भी स्वस्थ तरीके से जी सकते हैं। योग के द्वारा हमारे स्वास्थ्य ठीक रहता है और ध्यान से हमारा मानसिक संतुलन सही तरीके से बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति मानसिक तनाव से गुजर रहा है इसीलिए ध्यान और योग का मेल हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य है और विद्यार्थियों को तो इसका और भी अधिक लाभ होता है। कार्यक्रम में गीता कलरा सरदूल राय पवन कुमार, शिवदत्त पीटी आई राम मेहर, परवीन, मुकेश रानी ,बबीता भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें