21 राजौंद में स्कूल में पहुंचने पर खिलाड़ी हिमांशु को सम्मानित करते हुए स्कूल प्रबंधन समिति व प
राजौंद। किठाना पब्लिक स्कूल, किठाना के छात्र हिमांशु ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, क्षेत्र और जिले का नाम रौशन किया। प्रतियोगिता में हिमांशु ने अपनी बेहतरीन रणनीति, फुर्ती और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमन ढांडा ने हिमांशु को शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रबंधन समिति और सभी अध्यापकों ने खुशी व्यक्त की। सभी ने उम्मीद जताई कि हिमांशु आगे और भी बड़े स्तर पर प्रतिभा का लोहा मनवाकर विद्यालय, गांव और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे। संवाद