फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मस्त कलंदर का दबदबा, 70 रन से जीते

Thu, 09 Apr 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कलाकार क्रिकेट लीग के दूसरे दिन हुए मैच में जीत का जश्न मनाते मस्त कलंदर टीम के खिलाड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी में आयोजित हरियाणवी कलाकारों की केसीएल (कलाकार क्रिकेट लीग) के दूसरे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले मैच में मस्त कलंदर ने वीर वॉरियर्स को 70 रन से हराया वहीं दूसरे मुकाबले में यंग योद्धा ने सुरीले सूरमा को 14 रन से मात दी।

दूसरे दिन का पहला मुकाबला वीर वॉरियर्स और मस्त कलंदर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर वीर वॉरियर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मस्त कलंदर ने निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। टीम की ओर से विक्की राजपूत (19) और बिंटू पाबड़ा (18) ने अहम योगदान दिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीर वॉरियर्स की टीम 10.5 ओवर में महज 40 रन पर ऑलआउट हो गई। मस्त कलंदर के गेंदबाज योगी अंजाना ने तीन विकेट झटककर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और लगातार दूसरे दिन मैन ऑफ द मैच चुने गए।

दूसरे मुकाबले में यंग योद्धा और सुरीले सूरमा आमने-सामने रहे। यंग योद्धा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 97 रन बनाए। कपिल कथूरवाल ने शानदार 55 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।

जवाब में सुरीले सूरमा की टीम 15 ओवर में आठ विकेट पर 83 रन ही बना सकी। विक्रम मलिक ने 33 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

बारिश के कारण मैच 20 ओवर के बजाय 15-15 ओवर के खेले गए। केसीएल के डायरेक्टर डॉ. बलविंद्र ढुल ने बताया कि रात की बारिश से मैदान में पानी भर गया था, लेकिन मौसम साफ होने के बाद मुकाबले कराए गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वीरवार को लीग का समापन होगा। सुबह यंग योद्धा और मस्त कलंदर के बीच मुकाबला होगा, जबकि दोपहर में सुरीले सूरमा और वीर वॉरियर्स आमने-सामने होंगे। शाम को कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें प्रतिभागी अपने गीतों से समां बांधेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें