फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर शादीशुदा व्यक्ति ने लड़की से दोस्ती करके किया विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से एक व्यक्ति ने खुद को सेना में बताकर एक युवती से दोस्ती कर ली और बाद में उसके साथ विवाह भी कर लिया। जबकि वह पहले से विवाहित है और उसकी एक बेटी भी है। हकीकत सामने आने के बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव जड़ौला निवासी सोनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2020 में फेसबुक अकाउंट पर गांव तकरारपुर लाडपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी विवेक कुमार की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसको उसने स्वीकार कर लिया। विवेक कुमार ने खुद को अविवाहित व भारतीय थल सेना में बताया। उसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई। उसके बाद विवेक ने मां सुमन व भाई अंकित से उसकी बात करवाई। उसके परिवार वालों ने भी विवेक को अविवाहित बताया। 21 दिसंबर 2020 उन्होंने आर्य समाज संस्कार मंदिर ट्रस्ट गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में विवेक कुमार की माता सुमन व भाई अंकित की मौजूदगी में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों नारायणगढ़ जिला अंबाला में किराये के मकान में मार्च 2021 तक रहे। विवेक कुमार ने कहा कि अंबाला छावनी नारायणगढ़ के नजदीक है। उसका तबादला भी यहां हो जाएगा। मार्च 2021 में उसे पता चला कि विवेक कुमार पहले से ही मीनाक्षी नाम की महिला के साथ शादीशुदा है। विवेक कुमार के मोबाइल से मीनाक्षी का मोबाइल नंबर लिया और उसके साथ मोबाइल पर बात की, जिसमें मीनाक्षी ने बताया कि विवेक कुमार उसका पति है। उनकी एक बेटी नित्या है। इस संदर्भ में जब विवेक कुमार की मां सुमन व भाई अंकित से बातचीत की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि विवेक कुमार ने उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया है। जिसमें विवेक कुमार की माता सुमन व भाई अंकित भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें