फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर सजे बाजार, महिलाओं ने शुरू की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवनसाथी की दीर्घायु के लिए करवा चौथ पर्व 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा। पर्व की तैयारियों को लेकर बाजार पूरी तरह गुलजार हैं। महिलाओं के साथ ही दुकानदारों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ज्वेलरी, कॉस्मेटिक, पूजा सामान, कपड़े और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी काफी भीड़ जुट रही है। पर्व के नजदीक आते ही बाजार में रौनक लौट आई है। महिलाओं के साज-सज्जा के लिए जगह-जगह दुकानें सज रही हैं। करवा-चौथ पूजन के लिए खास माने जाने वाले मिट्टी के करवे और सास-ससुर के लिए मीठे करवा बाजार में बिक रहे हैं। इसके साथ ही मिठाई की दुकानें भी सजाई गई हैं। करवा चौथ महिलाओं के लिए खास होता है। महिलाएं निर्जला उपवास रखेंगी। इसमें जितना महत्व व्रत के विधि-विधान का है, उतना ही सजने-संवरने का भी माना जाता है। ऐसे में सोलह श्रृंगार के लिए महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। ज्वेलरी बाजार की बात करें तो कारोबारियों ने इस पर्व को लेकर विशेष ऑफर भी दिए हैं। हार, नेकलेस, झुमके, कंगन और अंगूठी की मांग ज्यादा है। गहनों पर मेकिंग चार्ज और डायमंड ज्वेलरी पर महिलाओं को लुभाने के लिए यह विशेष छूट दी गई है। करवा चौथ पर इस बार मिट्टी के करवे 40 से 50 रुपये, स्टील करवा 100 से 400, छन्नी 50 से 100, करवा पूजा किताब 10 रुपये कीमत रखी है। इसके अलावा करवा पूजा का पूरा सेट 250 से 400 रुपये तक का है।
विज्ञापन

महिलाओं को कम बजट में सजना संवरना पसंद-सोलह श्रृंगार के लिए महिलाओं का कॉस्मेटिक और रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भी काफी भीड़ है। सजने संवरने के लिए महिलाएं कम बजट वाली चीजों को पसंद कर रही हैं। इसके पीछे दुकानदार कोरोना के कारण आर्थिक मंदी मान रहे हैं। पुरानी सब्जी मंडी बाजार में कॉस्मेटिक समान के विक्रेता राम अवतार ने बताया कि करवा पर कारोबार बढऩे की उम्मीद रहती है, क्योंकि हर व्यक्ति पर्व को लेकर खर्च होने वाले बजट को अलग रखकर चलता है। इस बार कोरोना काल से सभी का बजट पहले से बिगड़ा हुआ है, ऐसे में ग्राहक सस्ता समान की मांग कर रहे हैं।
पार्लर में एडवांस बुकिंग शुरू-तीज त्योहारों ने कोरोना काल से ब्यूटी पार्लर के थमे पहिए को भी रफ्तार पकडऩे का कार्य किया है। करवा चौथ के लिए सुहागिनें एडवांस बुकिंग करा रही हैं। इसके अलावा मेहंदी बाजार में भी बुकिंग शुरू हो चुकी है। नए और आकर्षक डिजाइनों वाली मेहंदी 250 से लेकर 1 हजार रुपये तक उपलब्ध है। वहीं गिफ्ट के रूप में मोबाइल फोन, घड़ी, ज्वेलरी, साड़ी, लेंचा, अंगूठी, पाजेब, नेकलेस की मांग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मोबाइल विक्रेता कुलदीप कुमार बताया कि अधिकांश ग्राहक करवा चौथ को लेकर लुकबेस और हल्का फोन सेट की मांग कर रहे हैं। कोरोना काल में बजट कम होने के बाद भी डाउन पेमेंट के जरिए पति पत् नी की फरमाइश पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकांश लोगों ने ऑनलाइन के माध्यम से फोन मंगवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें