Manisha got selected in Inter University team
- फोटो : Kaithal
(कैथल)पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर-पूंडरी की वॉलीबॉल की टीम ने अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। शारीरिक शिक्षा की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेमलता ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। उनके महाविद्यालय की छात्रा कुमारी मनीषा का चयन अंतर विश्वविद्यालय की टीम में हुआ।
प्रबंधक समिति के प्रधान एवं पूर्व विधायक तेजवीर सिंह व प्राचार्य डॉ. शशि किरण ने महाविद्यालय की विजेता खिलाड़ियों कविता, शीतल, मनीषा, माफी, काजल, शीतल व हिमांशी को बधाई दी व उनके बेहतर भविष्य की कामना की। इसके साथ शारीरिक शिक्षा की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेमलता की भी तारीफ की।