फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने टेंडर लगाने की प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सरकार ने नगर परिषद व नगर पालिकाओं में सभी तरह के विकास कार्यों के टेंडर प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब दर्जन भर से अधिक विभागों के लिए बनाए गए हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल पर ही नगर परिषद और नगर पालिकाओं के भी सभी तरह के टेंडर लगाए जाएंगे। इससे नगर परिषद कार्यालय में अपनी फाइलें उठाए घूम रहे ठेकेदारों को अधिकारियों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा। वहीं अधिकारियों के लिए रिकॉर्ड की ऑनलाइन सुविधा और मॉनीटरिंग की सुविधा रहेगी। ऑनलाइन टेंडर के बाद विकास कार्य के लिए एमबी भी ऑनलाइन अपडेट होगी।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहरलाल के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डीएमसी को इस बारे में निर्देश दिए थे। डीएमसी कुलधीर सिंह ने 10 फरवरी को हुई बैठक में अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि अब हर तरह के टेंडर 11 फरवरी से हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल पर ही लगाए जाएंगे। नगर परिषद से हो या नगर पालिका, सभी के टेंडर अब एचईडब्ल्यू पोर्टल पर लगाए जाएंगे। अब तक नगर परिषद के टेंडर स्थानीय निकाय विभाग के डब्ल्यूएमएस पोर्टल पर लगते थे।
हरियाणा में जितने भी विभाग विकास कार्य करवाते हैं। इसमें लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, मार्केटिंग बोर्ड, हरियाणा पुलिस निर्माण विंग सहित जितने भी विभागों में इंजीनियरिंग विंग हैं, उन सभी का एक इंटीग्रेटेड पोर्टल बनाया गया है। कई विभाग इस पोर्टल के माध्यम से काम कर रहे हैं लेकिन नगर परिषद और नगर पालिकाओं द्वारा अब भी अपने विभाग के पोर्टल पर ही टेंडर लगाए जा रहे थे। जिस पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें