फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक से पहले किसान भवन पर लगवाया ताला

विज्ञापन
Lock installed on Kisan Bhawan before the meeting - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
भाकियू की बैठक पूंडरी किसान भवन में होनी थी, लेकिन प्रशासन ने किसान भवन के मुख्य गेट पर बैठक से पहले ही ताला लगा दिया। जब किसानों ने इस बारे में एसडीएम के पास फोन किया तो उन्होंने भी मुख्य गेट का ताला नहीं खुलवाया।
विज्ञापन

किसानों ने भारी बारिश में भीगते हुए सरकार व प्रशासन के खिलाफ किसान भवन के बाहर ही मुख्य गेट पर युवा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की और सरकार व प्रशासन की किसान विरोधी नीतियों का डटकर विरोध किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना ने कहा कि पूंडरी का किसान भवन किसानों के लिए नहीं है तो किसके लिए है। उन्होंने कहा कि जैसे ही किसानों के आने की भनक प्रशासन को लगी तो विभाग ने इस पर ताला जड़ दिया यह कहां का कानून है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार किसान भवन में किसानों के लिए ताला लगाया जाना सरकार की मंशा को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि आगामी 5 अगस्त को जिला कैथल से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की अगुवाई में हजारों गाड़ियों का काफिला किसान आंदोलन में दिल्ली सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना होगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाकियू के सभी नेता व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर दिल्ली कूच के लिए किसानों को निमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी किसान 5 अगस्त को सुबह 10 बजे तितरम मोड़ कैथल में इकट्ठे होंगे और वहां से सरदार गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में दिल्ली के लिए कूच करेंगे। इस अवसर पर हरजिंद्र हाबड़ी, सुरेश शर्मा बंदराणा, पिरथी कौल, रणधीर बरसाना, नरेंद्र हाबड़ी, प्रताप हाबड़ी, रामपाल मुंदड़ी, सुरेश मुनारेहड़ी, रोशन बरसाना, संजय गुर्जर मयौली, विक्रम दुसैन, सतनाम दुसैन, सोहन मयौली, राजू गुर्जर, नन्हा कौल, नरेंद्र चंदलाना, राजेश पूंडरी व भीम खनौदा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें