फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्किट के माध्यम से दी हार न मानने की सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली के विद्यार्थियों ने जिंदगी में कभी हार ना मानने विषय पर एक प्रेरणादायक स्किट प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस स्किट का आयोजन स्कूल की प्रार्थना सभा में किया गया। इसमें छात्रों ने अपनी अद्वितीय अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्किट में छात्रों ने विभिन्न जीवन स्थितियों को प्रदर्शित किया। जहां उन्होंने कभी हार ना मानने के महत्व को उजागर किया।
विज्ञापन

इसके माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि कठिनाइयों और असफलताओं के बावजूद, दृढ़ संकल्प और मेहनत से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। स्कूल के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि वे किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं। यह स्किट हमारे सभी छात्रों के लिए एक प्रेरणा है कि वे जीवन में कभी हार ना मानें। इस अवसर पर ज्योति धीमान रेनू मोनिका राखी उपासना सुमन गुलियाना मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें