पूर्व सैनिकों ने सांसद से सीएसडी कैंटीन बनाने की रखी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन जिला कैथल के प्रतिनिधि मंडल ने एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी की अध्यक्षता में कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल से मुलाकात की। प्रधान ने बताया कि कैथल के हुड्डा सेक्टर 19 के अंदर जिला सैनिक बोर्ड व ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के साथ में जिस समय पर सेक्टर 19 अस्तित्व में आया, उस समय से चिन्हित की हुई 588 स्क्वायर मीटर जगह पर गोल्डन लाइंस सीएसडी कैंटीन बनाने की मांग की। इस मौके पर दलबीर सिंह, कैशियर रिसालदार कर्मवीर भाल, कैप्टन बलजीत मोर, कैप्टन मुख्तार सिंह जांगड़ा, सार्जेंट शमशेर रेढू ,कैप्टन नरेंद्र सिंह तोमर, सूबेदार रामफल चहल ,सूबेदार नफे सिंह मलिक ,सूबेदार उदयभान शर्मा एसोसिएशन प्रधान ब्लॉक ढांड, सूबेदार भगवान दास चनदलाना,सूबेदार मियां सिंह जाखोली आदि मौजूद थे।