फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शॉर्ट सर्किट से मजदूर का घर जला

Fri, 27 Dec 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पाई। भाणा गांव में शॉर्ट सर्किट से एक मजदूर का घर जल गया। मजदूर जयभगवान प्रजापति ने बताया कि वे रात को सही सलामत सोए थे। सुबह लगभग साढ़े चार बजे उनके घर में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे पत्नी सहित परिवार में तीन सदस्य है और मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। वे मकान में नीचे सोये हुए थे और उनका सारा समान ऊपर पहली मंजिल पर रखा हुआ था। मकान कड़ियों वाले थे।
सुबह पहले तार जलने का पता चला। तभी अचानक धमाके की आवाज आई। उन्होंने बाहर निकलकर देखा कि ऊपर चौबारे में चारों ओर धुआं व आग फैली हुई थी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। लगभग साढ़े पांच बजे फायर बिग्रेड की गाड़ी उनके घर पर पहुंची तो उस समय तक उसका सब कुछ जल चुका था। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन सरकार व सामाजिक संस्थाओं से आर्थिक सहयोग की अपील की हैै। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें