फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शराब बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Dec 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने छह मामलों में छह आरोपी काबू कर उनके कब्जे से 78 बोतल शराब बरामद की है। चीका पुलिस ने पीडल स्थित दुकान पर दबिश देकर आरोपी पीडल निवासी जसवंत सिंह को 13 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। थाना पूंडरी पुलिस ने बस अड्डा नैना पर नाका लगाकर नैना निवासी नफे सिंह को काबू कर सात बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की। पूंडरी पुलिस ने भाणा में दुकान पर दबिश देकर आरोपी मोहनलाल को 16 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। राजौंद पुलिस ने जींद रोड राजौंद पर नाका लगाकर करनाल के गांव राहड़ा निवासी संदीप को काबू कर 24 बोतल देसी शराब बरामद की। चौकी अनाज मंडी पुलिस ने रामनगर कैथल के पास स्थित दुकान पर दबिश देकर आरोपी विनोद कुमार को 14 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। चौकी संगतपुरा पुलिस ने गांव दिल्लोंवाली में एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी दिल्लोंवाली निवासी रवि प्रकाश को काबू कर 14 बोतल शराब बरामद की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें