फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित कार्ड से डेंगू की जांच करते हुए लैब कर्मचारी पकड़े

विज्ञापन
Lab worker caught while checking dengue with banned card - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को शहर में स्थित निजी लैब का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। एक अस्पताल में प्रतिबंधित कार्ड से डेंगू की जांच करते हुए कर्मचारी पाए गए तो उन्हें सख्त चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से एपिडोमोलॉजस्ट शमशेर सिंह व जिला मलेरिया कार्यकारी अधिकारी डा. कुशल चौधरी की टीम ने शहर में लक्ष्मी लैब, नेशनल लैब, नीलकंठ लैब सहित अन्य लैब में पहुंच कर जांच की। एपिडोमोलॉजिस्ट शमशेर सिंह ने बताया कि विभाग के निर्देश हैं कि कार्ड से डेंगू का टेस्ट न किया जाए। कई बार इसमें सही रिपोर्ट नहीं आती। डेंगू का केवल एलीजा टेस्ट किया जा सकता है।
साथ ही इसके लिए 600 रुपये से अधिक की राशि जांच के लिए नहीं ली जाएगी। इसी बात की जांच के लिए लैब का निरीक्षण किया गया। जिसमें मदद अस्पताल की लैब में एक कर्मचारी कार्ड टेस्ट करते हुए पाया गया। उसके कार्ड जब्त कर लिए गए हैं। साथ ही चेतावनी जारी की गई है कि भविष्य में इस तरह से डेंगू की जांच न की जाए। अन्यथा नोटिस जारी किया जाएगा। जबकि कर्मचारी का कहना था कि कार्ड केवल रखे हुए हैं। डेंगू टेस्ट नहीं किया जा रहा। अस्पताल के वार्ड में दाखिल मरीजों से भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बातचीत की।
विज्ञापन

बुधवार को डेंगू के दस नए मामले सामने आए हैं। कुल 291 लोगों को जिले में इस सीजन में डेंगू हो चुका है। संबंधित एरिया में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम दौरा कर सैंपल ले रही है। 80 सैंपल बुधवार को लिए गए हैं, जो जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। कलायत में 28, राजौंद में 18, सीवन में 22, गुहला में आठ, कौल में सात, पूंडरी में नौ केस अब तक मिल चुके हैं। सिविल सर्जन डा. जयंत आहूजा ने बताया कि डेंगू को लेकर विभाग पूरी तरह से सतर्क है। लोगों को डेंगू से बचाव व लक्षण के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए 85 टीमों का गठन किया गया है। लोगों को चाहिए कि वे अपने घरों या आस-पास किसी भी तरह के बर्तन या वस्तु में साफ पानी एकत्रित न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें