रोहतक में आयोजित हुई राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीत कर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर आरकेएसडी कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में समारोह आयोजित किया गया। गौरतलब है कि जिले की पांच बॉक्सरों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। कीर्ति ढुल व लासू यादव ने गत 22 से 26 जून तक रोहतक में हुई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। जबकि स्नेहा ने रजत और संजना व अंकिता ने कांस्य पदक जीता।
जिला बॉक्सिंग संघ ने सभी बॉक्सरों को फूलों व नोटों के हार से सम्मानित किया। कार्यक्रम में बॉक्सर राजेंद्र सिंह ने बॉक्सरों को मेडल पहना उनका सम्मान बढ़ाया। जिला खेल अधिकारी अमरजीत ने भी सभी खिलाडिय़ों को अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर बॉक्सिंग कोच विक्रम ढुल, महेंद्र पीटीआई, सुनील पीटीआई, देवेंद्र ढुल, बूटा सिंह, संदीप डीपीई, देवेंद्र ढुल, सतीश ढुल, अमरजीत कोच मौजूद थे।