हरियाणा कैथल के गुहणा गांव में दूल्हे संजू रूहल ने एक अनूठी पहल की। कलायत खंड के जुलानी खेड़ा गांव में वीरवार को उसका विवाह था। शुक्रवार को विदाई के बाद संजू अपनी दुल्हन मोनिका को सजे-धजे ट्रैक्टर में बैठाकर जब अपने घर के लिए चला तो यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक की सीट पर बैठे संजू करीब 20 किलोमीटर दूर जुलानी खेड़ा गांव से जब दुल्हन लेकर अपने गांव गुहणा पहुंचा तो उसके घर वालों के चेहरे खिल गए। इस दौरान उसने बताया कि वह एक किसान का बेटा है और इस नाते उसने अपनी धर्मपत्नी मोनिका को ट्रैक्टर से अपने घर लाने का निर्णय लिया था।
उसने बताया कि इस समय युवाओं में बड़ी और महंगी गाड़ियों को सजाकर दुल्हन लाने का शौक रहता है, लेकिन किसान के लिए उसका ट्रैक्टर ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है इसलिए उसने इसे सजाया था। संजू ने कहा कि जिस ट्रैक्टर से किसान अपने खेतों का सारा काम करता है इसलिए ही वह उसके लिए जहाज के सामान है। उसने बताया कि वह और उसकी पत्नी मोनिका स्नातक पास हैं और उन्होंने किसान परिवाराें की भलाई के लिए ही इस पहल का निर्णय लिया।
विज्ञापन
गांव गुहणा निवासी सुभाष चहल ने बताया कि संजू रूहल की यह पहल अच्छी है। अन्य युवकाें को संजू से प्रेरणा लेनी चाहिए क्योंकि उसने ज्यादा रुपये खर्च न कर अपने ट्रैक्टर से अपनी दुल्हन मोनिका की विदाई कराई। शादी में फोटोग्राफी करने वाले सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हाेंने हेलिकॉप्टर से दुल्हन को लाते हुए कई बार देखा लेकिन दूल्हे को ट्रैक्टर से अपनी दुल्हन को घर लाते पहली बार देखा है। यह पहल सराहनीय है, क्योंकि दूल्हे ने अपने घर के ट्रैक्टर को बेहतरीन ढंग से सजा रखा था।