कैथल। 16 और 17 अप्रैल को रांची झारखंड में आयोजित होने वाली नौवीं इंडियन ओपन नेशनल रेस वाकिंग प्रतियोगिता में कैथल का नवरत्न भी भाग लेगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के नौ महिला व 23 पुरुष वर्करों सहित 32 खिलाड़ी भाग लेंगे। ये जानकारी एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने दी।
मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 35 किलोमीटर वाक रेस में नूंह से जुनैद और झज्जर से सचिन भाग लेंगे। इसके अलावा 20 किलोमीटर पुरुष वर्ग में पानीपत से देवेंदर सिंह, भिवानी से हरदीप, झज्जर से नवीन, राहुल पांचाल, राहुल, सुनील, मंजीत, महेंद्रगढ़ से संदीप कुमार, रोहतक से मोहित, कैथल से नवरतन, रोहतक से साहिल हिस्सा लेंगे। 10 किलोमीटर में चरखी दादरी से अभिषेक, भिवान से आर्यन, रोहतक से जतिन खत्री, झज्जर से जतिन राठी, आनंद, पारस, सागर, चरखी दादरी से राममोहन, सचिन, भिवानी से रोहित भाग लेंगे। वहीं महिला वर्ग में 20 किलोमीटर वाक रेस में जींद से रवीना, फरीदाबाद से काजल पांडे, हिसार से मोनिका, झज्जर से मोनिका व चरखी दादरी से प्रीति भाग लेगी। 20 साल आयु की लड़कियों के वर्ग में झज्जर से अंशिका शर्मा, फरीदाबाद से भारती भडाना, सोनीपत से इंदू व महेंद्रगढ़ से रचना हिस्सा लेंगी।