फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल की पहल, हरकत में आया हापुड़ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। यूपी के हापुड़ का स्वास्थ्य विभाग कैथल जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम की कार्रवाई के बाद हरकत मेें आया। वहां कैथल स्वास्थ्य विभाग की सूचना के बाद हुए निरीक्षण में पता चला कि बिना डॉक्टरों के ही वहां तीन अल्ट्रासाउंड केंद्र चल रहे थे। उन्हें अब सील कर दिया है। इसके लिए कैथल डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने हापुड़ की डीएम मेधा रुपम से संपर्क किया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 11 दिन पहले 29 जून को हापुड़ के धौलाना कस्बे में कैथल की एनडीपीएस की टीम ने रेड की थी। इसमें तीन आरोपियों को पकड़ा गया था। स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव पूनिया ने बताया कि हापुड़ की डीसी के आदेशों पर किए गए निरीक्षण में स्वास्थ्य विभाग हापुड़ की टीम को जिला हापुड़ के गढ़मुक्तेशवर एवं सिंभावली में तीन रजिस्टर्ड अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना किसी डॉक्टर के पाए थे। डॉ. दिनेश खत्री की अध्यक्षता में इन तीनों अल्ट्रासाउंड सेंटर को पीसीपीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन के आरोप में सील किया गया।
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में सहारा डायग्नोस्टिक सेंटर व महादेव अल्ट्रासाउंड सेंटर सील किया। इसी प्रकार सिंभावली में सक्षम नर्सिंग होम स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील किया गया। इन तीनों मशीनों का प्रयोग अवैध रूप से होने वाले अल्ट्रासाउंड में किया जाता था। रेड करने वाली टीम में कैथल स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा. गौरव पूनिया, डा. संदीप जैन, राजेश कुमार, जिला हापुड़ स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सक अधिकारी डा. दिनेश खत्री शामिल रहे थे।
विज्ञापन

यह था मामला
28 जून को स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति यूपी के हापुड़ में महिलाओं को ले जाकर गर्भ जांच करवाते थे। इस पर 29 जून को एक टीम का गठन कर एक महिला ग्राहक को तैयार करके दलाल से संपर्क किया था। दलाल ने महिला ग्राहक को हापुड़ बुलाया। इसके बाद दलाल ने इस कार्य के लिए 30 हजार रुपये मांगे। इसी बीच दलाल ने महिला ग्राहक को हापुड़ के शहर धौलाना बुला लिया। जहां एक जगह पर महिला ग्राहक को अंदर भेजा। जहां महिला के गर्भ में लड़की बताई गई। सूचना मिलते ही टीम ने छापा मारा। वहां से चिकित्सक भागने में सफल रही लेकिन पुलिस ने दलाल गाजियाबाद निवासी मोहम्मद हसान, वहीं के रहने वाले चंद्रप्रकाश व बॉबी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें