फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: सांसद बृजेंद्र सिंह बोले- BJP को गठबंधन धर्म निभाने के लिए पुराने नेताओं को अनदेखा नहीं करना चाहिए

Wed, 01 Nov 2023 04:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

सांसद बृजेंद्र सिंह ने जजपा पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जजपा वाले अपना राजनीतिक वजूद बचाने के लिए राजस्थान में चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
संबोधित करते सांसद बृजेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार से भाजपा के सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा को गठबंधन धर्म निभाने के लिए पुराने नेताओं को अनदेखा नहीं करना चाहिए। सांसद कैथल के तितरम गांव में आयोजित सामुदायिक केंद्र के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। सांसद ने कहा कि मजबूरी शब्द सरकार को शोभा नहीं देता है। गठबंधन बने रहने के फैसले को लेकर अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला पर राजस्थान चुनाव को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे केवल अपना राजनीतिक वजूद बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। जजपा वाले अभी तक इन चुनावों में छह उम्मीदवार ही मैदान में उतार पाए हैं। यह लोग दूसरी पार्टियों से नाराज होने वाले नेताओं का इंतजार कर रहे हैं।

अब वहां जब नतीजा आएगा तो उनका सूपड़ा साफ मिलेगा। जजपा से गठबंधन बने रहने के सवाल पर सांसद ने कहा कि भाजपा की जजपा के साथ सरकार चलाना एक मजबूरी थी। उचाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि वे इस सीट से पिछले 60 साल से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


यदि भाजपा का जजपा से इस समय हुआ गठबंधन चुनावी गठबंधन बनता है तो यह हमारी पार्टी के लिए काफी हानिकारक होगा। सरकार चलाने तक यह हमारी मजबूरी थी। हमारा मत यह रहा है कि आप गठबंधन निभाने के लिए हरियाणा का राजनीति में प्रभावी इलाके को अनदेखा न करें। बहुमत वाली पार्टी हमारी है, इसलिए हमारे कार्यकर्ताओं को अनदेखा नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें