फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला को हराकर कैथल सेमीफाइनल में

विज्ञापन
26-कैथल। 56वीं हरियाणा राज्य जूनियर बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल प्रदर्शन करते हुए महि? - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल के खेल प्रांगण में 56 वीं हरियाणा राज्य जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। कैथल की टीम ने अंबाला को 37-18 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार में खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह पहुंचे। उन्होंने मैच से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान खेलो इंडिया में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों नेहा, निकिता, लाशू, मनप्रीत, राहुल व पूनम को बाक्सिंग में और साहिल व राहुल को बास्केटबॉल में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। डॉ. जयबीर धारीवाल ने मंच संचालन किया। तकनीकी कार्यों को पूरा करने में डॉ. बृजेंद्र ढांडा, अनूप धीमान, संजू, राजेश, गुरमीत, सतबीर, जसबीर व जयबीर ने सहयोग किया।
इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट, महासचिव पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष श्याम बंसल, कोषाध्यक्ष आरवीएस सुनील चौधरी, हरियाणा बास्केटबॉल एसोशिएसन के सचिव श्रीपाल व जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

अन्य ये रहे परिणाम
लड़के के पहले मैच में हिसार ने यमुनानगर को 40-22 के स्कोर से हराया। सोनीपत ने नूंह को 41-16 से, पानीपत ने करनाल को 67-53 से हराया। लड़कियों के वर्ग में भिवानी ने सोनीपत को 23-8 के स्कोर से हराया।
आज होगा समापन
अंतिम दिन बृहस्पतिवार सुबह के सत्र में सेमीफाइनल एवं शाम तीन बजे फाइनल मैच होगा। समापन समारोह में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी के उपकुलपति डा. राजकुमार मित्तल मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान विजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

27-कैथल। आरकेएसडी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह - फोटो : Kaithal

28-कैथल। जीत की खुशी...........56वीं हरियाणा राज्य जूनियर बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में जीत के बाद खुशी मनात- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें