फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल-सजूमा रोड पर एक डेरे के निकट कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिव नगर गली नंबर नौ निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर में हलवाई का काम करता है। उसकी बहन देबो देवी गांव रोहेड़िया में जोगिंद्र के साथ शादी शुदा है। जिसके पास दो लडक़े व दो लडकियां हैं। उसका छोटा भानजा सतबीर (22) निवासी रोहेड़ियां वीरवार शाम सात बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर कैथल से गांव रोहेड़ियां की ओर जा रहा था
विज्ञापन

। वह भी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने भांजे के पीछे-पीछे जा रहा था। जैसे ही वे गांव से पहले दो किलोमीटर दूरी पर पहुंचा तो सामने से आ रहे कार चालक ने उसके भांजे सतबीर सिंह की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सतबीर मोटरसाइकिल समेत सड़क के नीचे गिर गया। इस हादसे में सतबीर सिंह के मुंह व पांव पर गंभीर चोटें आई। इसके बाद घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके भानजे को मृत घोषित कर दिया। तब तक कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें