फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद दुकानों में घुसा पानी

विज्ञापन
Water entered shops after rain - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर को अचानक हुई बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा दिलाया, वहीं कस्बावासियों व दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी दुकानों में घुस गया। दुकानदार शमशेर सिंह, सुरेश कुमार, सुभाष, सुशील कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, कृष्ण, बंटी, शुभम व अनूप ने बताया कि पूंडरी में गुरु ब्रह्मानंद चौक से त्रिवेणी मार्केट व मुख्य बाजार में काफी मात्रा में बारिश का पानी जमा हो गया। शहीद गिरधर लाल अहलूवालिया चौक से पूंडरीक तीर्थ चौक तक सड़क से गुजरने में राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं हाबड़ी चौक से स्टेडियम तक व बस स्टैंड से थाना सहित अन्य जगहों पर सड़के जलमग्न रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें