फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जाट कॉलेज की छात्रा का एशियन गेम्स में चयन

विज्ञापन
कविता - फोटो : ​विकास भवन।
विज्ञापन
कैथल। जिले की होनहार छात्रा और बीएससी स्पोर्ट्स द्वितीय वर्ष की खिलाड़ी कविता ने शानदार प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाकर जाट कॉलेज व प्रदेश का नाम रोशन किया है। कविता का 28 से 31 मई तक हांगकांग, चीन में आयोजित होने वाली 22वीं अंडर 20 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे कॉलेज परिसर में खुशी और गर्व का माहौल है।
विज्ञापन


जाट कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिनेश ढिल्लों ने बताया कि कविता ने 24 से 26 अप्रैल 2026 तक कर्नाटक में आयोजित 24वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में भाग लिया था। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को एशियन चैंपियनशिप के लिए निर्धारित क्वालिफिकेशन मानक को पूरा करना था। अंडर-20 एशियन एथलेटिक्स में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ के लिए क्वालिफिकेशन समय 55.99 सेकेंड निर्धारित किया गया है लेकिन जाट कॉलेज की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कविता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर दौड़ मात्र 55.08 सेकेंड में पूरी कर क्वालिफिकेशन मार्क को पार कर लिया और एशियन चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की कर ली। कविता की इस शानदार उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

प्राचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगी। उन्होंने कविता और कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग को हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभाग अध्यक्ष सुशील कुमार, प्रो. राजपाल व अनिल कुमार ने भी कविता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


राजकुमार बैनीवाल ने कहा कि हमारे शिक्षण संस्थान की बेटी का एशियन गेम्स के लिए चुना जाना न केवल जाट कॉलेज बल्कि जिला कैथल व हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। समस्त प्रबंधक समिति की ओर से उन्होंने हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान राजकुमार बैनिवाल, उप प्रधान बलजिंदर बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन व कार्यकारिणी सदस्यों डॉ. सत्यवान माजरा आदि मौजूद रहे।

कविता- फोटो : विकास भवन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें