गांव तारांवाली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तारांवाली में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मुख्य शिक्षक लखविंदर सिंह की अध्यक्षता में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जानवी ने प्रथम, वीरा ने द्वितीय व परनीत कौर और तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य शिक्षक लखविंदर सिंह ने बच्चों को बताया कि अच्छी लिखावट लिखने का सबसे पहला नियम है कि प्रत्येक अक्षर को पूरा और सही तरीके से लिखें। अक्षरों के बीच में दूरी बराबर होनी चाहिए। इससे आपका लिखा हुआ लेख साफ और सुंदर दिखेगा। इसलिए हम सबको लिखते समय इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए। शिक्षक गुरदीप सिंह उरलाना ने बच्चों को बताया कि अच्छी लिखावट के लिए अभ्यास करना चाहिए। एसएमसी प्रधान चूहड़ राम, मा. सुरजीत राम, नवीन जामनी, मंजीत सिंह पोलड़, लखविंदर सिंह, सुरेंद्र बिठमड़ा व गुरदीप सिंह उरलाना उपस्थित रहे।