फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरि नगर कॉलोनी के लोगों ने सीवरेज व्यवस्था ठप होने के विरोध में लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिनगर कॉलोनी में सीवरेज व्यवस्था ठप होने से लोगों ने कुतुबपुर जाने वाली सड़क पर सुबह 11 बजे के करीब जाम लगा दिया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। जाम की सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। सीवरेज की साफ-सफाई करवाने का आश्वासन देकर आधे घंटे बाद जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों का कहना था कि सीवरेज की समस्या उनकी कॉलोनी में पिछले एक महीने से बनी हुई है। सीवरेज ओवरफ्लो होने से गलियों में गंदा पानी खड़ा रहता है। प्रशासन के कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं आते हैं। अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। गंदा पानी एक जगह एकत्रित होने से बदबू आती है। पीलिया, डायरिया व मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का खतरा रहता है। कॉलोनी की महिलाओं का कहना है कि बरसात होने के बाद स्थिति और अधिक बदतर हो जाती है। इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कर्ण बहल का कहना है कि जल्द ही साफ सफाई करवा दी जाएगी। कॉलोनी वासियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
घरों में आ रहा गंदा पानी-
कॉलोनी निवासी राजेश, पपू, बलबीर, जगदीश, प्रवीण, राजो, सुलोचना ओमपति, मीना, रामभतेरी, सुनीता व संतोष ने बताया कि सीवरेज ओवरफ्लो होने से घरों में भी गंदा पानी आ रहा है। 200 के करीब घरों को समस्या आ रही है। बीमार होने का खतरा रहता है। जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार मिल चुके हैं पर कोई समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

महिला सुलोचना ने बताया कि सीवरेज व्यवस्था ठप हो गई है। साफ-सफाई नहीं की जा रही है। गलियों से आने जाने में दिक्कत हो रही है। बच्चों को गंदा पानी से ही गुजर कर स्कूल से आना-जाना पड़ता है। प्रशासन को जल्द से जल्द सीवरेज व्यवस्था की साफ सफाई करवानी चाहिए।
महिला ओमपति ने बताया कि सीवरेज ओवरफ्लो होने से गली में गंदा पानी फैल गया है। बच्चे बीमार हो रहे हैं। घरों के अंदर गंदा पानी घुस गया है। इस कारण रहना दूभर हो गया है। मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। प्रशासन को जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें