फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 में से 10 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच वीरवार को लघु सचिवालय में डीसी की अध्यक्षता और सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश की मौजूदगी में 21 वार्डों के आरक्षण का ड्रा निकाला गया। इसमें 10 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। वार्ड नंबर आठ और 20 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए होगा। जबकि वार्ड नंबर एक, 17 व 21 पर अनुसूचित जाति पुरुष उम्मीदवार हो सकेंगे। इसके अलावा वार्ड नंबर छह व 18 पिछड़ी जाति-ए वर्ग के लिए आरक्षित होगा। वार्ड नंबर तीन, पांच, सात, 10, 12, 14, 16 और 19 पर किसी भी वर्ग की महिलाएं उम्मीदवार होंगी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दो, चार, नौ, 11, 13 व 15 वार्ड महिला के अलावा के लिए आरक्षित किया गया है।
वीडियोग्राफी के बीच हुआ ड्रा
लघु सचिवालय के सभागार में हरियाणा पंचायती राज चुनाव नियम 1994 के नियम 5 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार जिला परिषद कैथल की सीटों/वार्डों का आरक्षण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति की महिला तथा पिछड़ा वर्ग-ए व महिलाओं के लिए निर्धारित माप दंड के तहत किया गया। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पिछड़ी जाति-क के लिए ड्रॉ निकाला गया। ड्रॉ निकालने के लिए सचिवालय के बाहर बैठे किसी अंजान व्यक्ति को बुलाया गया। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शी डिब्बे की व्यवस्था की गई थी। पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी के बीच हुई। डीएमसी कुलधीर सिंह, डीडीपीओ कंवर दमन सिंह, बीडीपीओ नरेंद्र सिंह, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
उम्मीदवारों ने कसी कमर-
साल भर से पंचायती राज एक्ट के तहत चुनाव की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों ने एकबार फिर कमर कस ली है। साथ ही गांवों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिए गए हैं। संभावित प्रत्याशी माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए अभी से एड़ी-चोटी को जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड अनुसार गांवों की स्थिति-
- वार्ड नंबर एक में राजौंद ब्लॉक के गांव मंडवाल, थेह बाहरी, माजरा रोहेड़ा, खेड़ी रायवाली, नरवल, बीरबांगड़ा, संतोख माजरा, फरियाबाद, कुकरकंडा व नीमवाला व पूंडरी क्षेत्र के करोड़ा व गांव भाणा और बाकल।
- वार्ड नंबर दो में राजौंद ब्लॉक के गांव रोहेड़ा, किठाना, गुलियाणा, खेड़ी संदल, सोंगरी, तारागढ़, जाखौली कमान, जाखौली दाबदल।
- वार्ड नंबर तीन में सेरहधा, सौंगल, माजरा नंदकरण, कोटड़ा, किच्छाना व कैथल हलका के गांव सिसला, सिसमौर व हरसौला।
- वार्ड नंबर चार में कलायत ब्लॉक के गांव मटौर, खेड़ी शेरखां, भालंग, बड़सीकरी खुर्द, कलासर, बड़सीकरी कलां, कमालपुर, बालू बिढाण पट्टी, बालू पट्टी रापडिय़ा, बालू पट्टी गादड़।
- वार्ड पांच में कलायत ब्लॉक के गांव हरिपुरा, सिणद, खेड़ी लांबा, दूब्बल, कुराड़, ढुंढवा, कौलेखां, रामगढ़ पांडवा, खरक पांडवा, पिंजुपूरा, शिमला।
- वार्ड नंबर छह में चौशाला, जुलानी खेड़ा, कैलरम, दुमाड़ा, ब्राह्मणीवाला, बात्ता, नरवलगढ़, वजीरनगर।
राजौंद ब्लॉक के गांव कसान शामिल हैं।
- वार्ड नंबर सात में कैथल हलका के गांव देवबन, खेड़ी शेरू, तितरम, नरड़, खेड़ी सांपन, मूंदड़ी, भैणी माजरा, प्यौदा, शेरगढ़, देवीगढ़, चंदाना, सहारण।
- वार्ड नंबर आठ में कैथल ब्लॉक के गांव मालखेड़ी, नंदसिंह खेड़ा, कुतुबपुर, भानपुरा, फ्रांसवाला, गढ़ी पाड़ला, छौत, पाड़ला, चक पाड़ला, दिल्लोंवाली, बाबा लदाना, सांगन, बरटा, धनौरी।
- वार्ड नंबर नौ में पूंडरी ब्लॉक का गांव फतेहपुर व कैथल हलका के गांव ग्योंग, कठवाड़, धौंस, नैना, काकौत, सेगा, ढयोडखेड़ी।
- वार्ड नंबर 10 में कैथल ब्लॉक के गांव रोहेड़िया, पट्टी डोगर सिल्लाखेड़ा, पट्टी डोगर शक्ति नगर, पट्टी अफ्गान, डेरा गदला, खुराना, जसवंती, बलवंती, नौच, कुलतारण, जगदीशपुरा, उझाना, द्यौदा, सीवन ब्लॉक के गांव खानपुर, डोहर।
- वार्ड 11 में कैथल ब्लॉक के गांव दीवाल, मानस, मानस पट्टी, पट्टी खौत, माघो माजरी, सजूमा, दुंधरेहड़ी, संगतपुरा, बुढाखेड़ा, सिरटा, गुहणा और सीवन ब्लॉक के गांव लैंडरपीरजादा, लैंडरकीमा, मांझला, अटैला, धर्मपुरा, आंधली, पिसौल, कच्ची पिसौल।
- वार्ड 12 में कैथल ब्लॉक के गांव खनौदा, क्योडक़, ढांड ब्लॉक के गांव टीक, बरोट, रसूलपुर, पोबाला बेगपुर, खेड़ी रायवाली, बंदराणा, सोलू माजरा, जड़ौला।
- वार्ड 13 में पूंडरी ब्लॉक के गांव दुसैन, ढांड ब्लॉक के गांव पबनावा, पोबाला, चंदलाना, कौल, साकरा, खेड़ी साकरा, धेरड़ू, संगरौली, सलेमपुर महदूद, डिडवाना।
- वार्ड 14 में पूंडरी ब्लॉक के गांव बरसाना, हजवाना, रसीना, जांबा, बुच्ची, अहमदपुर, मुन्नारेहड़ी, खेड़ी सिकंदर, सांच, सिरसल, बदनारा, ढांड ब्लॉक के गांव आंहू, खेड़ी मटरवा।
- वार्ड 15 में पूंडरी ब्लॉक के गांव मोहना, ट्योंठा, डुलियाणी, ढांड ब्लॉक के गांव चुहड़माजरा, ढांड, रावणहेड़ा म्यौली (जीतगढ़), फरल, जाजनपुर।
- वार्ड 16 में पूंडरी ब्लॉक के गांव रमाना-रमानी, डीग, हाबड़ी, पाई, पिलनी, जटहेड़ी।
- वार्ड 17 में सीवन ब्लॉक के गांव गोहरां, जनेतपुर, नाग्गल, घोघ, लदाना चक्कू, सौथा, पहाड़पुर, उमेदपुर, सैर, खरकां, कसौर, तारांवाली, थेह खरक, उरलाना, रामथली, मेघा माजरा, रामदासपुरा, अजीतनगर व गुहला खंड के गांव मस्तगढ़ व माजरी।
- वार्ड 18 में सीवन ब्लॉक के गांव हरनौला, प्रभावत, खेड़ी गुलाम अली, फिरोजपुर, कवारतन, मलिकपुर, डेरा प्रेमपुरा, मांडी सदरां, फर्शमाजरा, रसूलपुर, ककराला कुच्चियां, ककराला अनायत, पाबसर, कक्योर माजरा, ककहेड़ी, कांगथली।
- वार्ड 19 में गुहला ब्लॉक के गांव अगौंध, भूना, पीड़ल, थेह मुकेरिया, खरौदी, रेवाड़ जागीर, मच्छरेहड़ी, थेह नेवल, बलबेहड़ा, बिच्छियां, रामनगर, नानकपुरा, खरकड़ा, थेह मजीबुला
- वार्ड नंबर 20 में गुहला ब्लॉक के गांव हंसुमाजरा, दुसेरपुर, मटकालियां, खेड़ी दाबन, कोहली खेड़ा, चानचक, सुल्तानिया, हरिगढ़ किंगन, सुल्तानिया करतारपुर, सींह माजरा, भाटियां, खुशहाल माजरा, थेह बिरद, लालपुर, बुबुकपुर, हेमूमाजरा, नंदगढ़, डंडौता, खराल, सदरहेड़ी, बदसूई, सींह, टटियाणा, खंबेहड़ा, सरौला, रत्ताखेड़ा, लुकमान, थेह बुटाना, कलरमाजरा, डेरा बाजीगर।
- वार्ड 21 में गुहला ब्लॉक के गांव दाबा, अजीमगढ़, डेरा गोबिंदसिंह नगर गढ़ी नजीर, मोहम्मदपुर, शादीपुर, मलिकपुर समाना, चाबा, घग्गड़पुर, लंडाहेड़ी, शहजादपुर, बौपुर, पपराला, अहमदपुरगढ़, अरनौली, शहीद भगत सिंह नगर, गुरुनानक नगर, कमहेड़ी, छन्ना जाटान, छन्ना अग्रेरियन, जोधवा, कसौली, सुगलपुर, रत्ताखेड़ा कड़ाम, बुडक़पुर गुजरान, सिहाली, भूसला, सरकपुर, मैंगड़ा, मोहनपुर, मंझेड़ी, भागल व थेह बनेहड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें