फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो की सरकार लोगों की सरकार होगी-चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल/पूंडरी। इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने बुधवार को पूंडरी के पीड्ब्ल्यूडी विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में सरकार की नीतियों पर हमला बोला। कहा कि हर मोर्चे पर विफल सरकार में भ्रष्टाचार और घोटालों का बोलबाला है। इनेलो की सरकार बनी तो सभी योग्य युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के निजी नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण के नियम पर कहा कि यह वादा करने वालों को देश के संविधान का ज्ञान नहीं है। देश के हर नागरिक को समान अधिकार प्राप्त है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चौधरी देवी लाल द्वारा शुरू की गई बुढ़ापा सम्मान पेंशन योजना में कटौती गठबंधन सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। कहा कि इनेलो सरकार आते ही फिर योजना शुरू की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप प्रदेश में सरकार बना दो, आप के वारे न्यारे कर दूंगा। कहा कि उन्हें 3206 लोगों को नौकरी देने की सजा भुगतनी पड़ी है आगे सरकार आएगी तो प्रदेश के हर एक युवा को रोजगार देेंगे। चाहे उन्हें फांसी पर क्यों न चढ़ना पड़े। जिला प्रेस प्रवक्ता ऋषिपाल राजराणा ने कहा कि युवा जिलाध्यक्ष राजेश करोड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस, जेजेपी और बीजेपी को छोड़कर इनेलो पार्टी ज्वाइन की। महावीर करोड़ा, रमेश फौजी करोड़ा, होशियार सिंह करोड़ा और दर्जनों साथियों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, प्रदेश महासचिव अशोक जैन, जिला अध्यक्ष राजाराम माजरा, हलका अध्यक्ष ओमप्रकाश कैरा, युवा जिला अध्यक्ष राजेश करोडा, कैथल हल्का अध्यक्ष अनिल तंवर, किसान सैल के जिला अध्यक्ष इंद्रपाई, शशि वालिया, राम प्रकाश गोगी, राजेश शर्मा और बलकार सिंह लाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें