फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मिले अवैध सिम का आईडी धारक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला जेल कैथल में मिले अवैध सिम के आईडी धारक आरोपी गढ़ी निवासी विनोद को गिरफ्तार किया है। प्रवक्ता ने बताया कि डीएसपी जिला जेल सुरेंद्र सिंह की शिकायत अनुसार 25 मार्च की दोपहर को जेल जांच के दौरान बंदी आरोपी जिला सोनीपत के मंडोरा निवासी आशीष के कब्जे से एक मोबाइल, बैटरी व सिम बरामद हुए थे। कैदी के खिलाफ जेल नियमों के उल्लंघन पर थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। वह जिला जेल कैथल में बंद था।
विज्ञापन

उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय के मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए। आरोपी आशीष को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गहन पूछताछ के बाद न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। मामले की जांच दौरान जेल में मिले अवैध सिम की आईडी गढ़ी निवासी विनोद के नाम पर मिली। अब विनोद को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें