कैथल। जाट कॉलेज में चल रही परीक्षाओं में बीए की परीक्षा देते सोमवार को एक युवक दबोचा गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
परीक्षा केंद्र अधीक्षक डॉ. बलजीत सिंह गिल ने बताया कि बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा चल रही है। जाट कॉलेज कैथल में ज्योग्राफी की परीक्षा में गांव बालू निवासी छात्र अशोक के स्थान पर दूसरा विद्यार्थी परीक्षा दे रहा था। उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
आरोपी से नाम व पता पूछा तो वह बार-बार अलग-अलग नाम बताकर गुमराह करता रहा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना थाना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी लड़के की पहचान किठाना निवासी मनीष के रूप में बताई है।