फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल हरविंदर सिंह को मिलेगा भीम अवार्ड..

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल जिले के हरविंदर सिंह को हरियाणा सरकार द्वारा भीम अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। बता दें कि हरविंदर सिंह कैथल जिले के ऐसे तीसरे खिलाड़ी होंगे, जिनको भीम अवार्ड से नवाजा जाएगा। इससे पहले बलवंत सिंह गांव कौल को वॉलीबॉल और गुरुमेल कौर गांव धनोरी जो अब कैथल में आता है, को हैंडबॉल में हरियाणा सरकार ने भीम अवार्ड से सम्मानित किया है।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार द्वारा जिन खिलाड़ियों को भीम अवार्ड दिया जाता है उनको सरकार की तरफ से पांच लाख नकद और भीम की प्रतिमा, गधा सहित पूरे हरियाणा के लिए मुफ्त बस पास की सुविधा दी जाती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री विशेष कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं। हरविंदर सिंह ने 2020 के पैरा ओलंपिक में तीरंदाजी प्रतियोगिता में देश को कांस्य पदक दिलाया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने भी हरविंदर को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था। अब हरियाणा सरकार ने हरियाणा के आठ खिलाड़ियों को भीम अवार्ड के लिए चुना है। खेल विभाग मेें कार्यरत कोच राजेश कुमार ने कहा कि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी सूचना नहीं है। हालांकि कुछ लोग जरूर बता रहे हैं।
इस संबंध में हरविंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि उनका भीम अवार्ड के लिए चयन किया गया है। यह खुशी की बात है। इसके लिए वह सरकार के आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें