फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर अबकी भव्य आयोजन

विज्ञापन
03-कैथल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन होगा। इसकी तैयारी के संबंध में डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि आयोजन की सफलता के लिए सभी अधिकारी कमर कस लें। अपनी-अपनी विभागीय तैयारी समय रहते पूरी कर लें ताकि योग दिवस का आयोजन हम सबके लिए प्रेरणा और अनुकरणीय छाप छोड़ सके।
विज्ञापन

डीसी डॉ. संगीता ने कहा कि 13 से 15 जून तक सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जाट कॉलेज के प्रांगण में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। आगामी 20 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक पायलट रिहर्सल और योग मैराथन का आयोजन होगा, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी एकत्रित होंगे। आयोजन स्थल पर ही उपस्थिति भी ली जाएगी। इसके बाद 21 जून को सुबह सात से आठ बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होगा। इसके बाद सेमिनार और वर्कशॉप होगी।
उन्होंने बताया कि जिलास्तर पर कार्यक्रम के लिए क्रय समिति का गठन किया है, जिसके अध्यक्ष नगराधीश को बनाया गया है, जिसमें जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। इसके अतिरिक्त लेखा अधिकारी उपायुक्त कार्यालय, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सदस्य के रूप में काम करेंगे। इस मौके पर डीएमसी कुलधीर सिंह, जिप सीईओ सुरेश राविश, डीडीए डॉ. कर्मचंद, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, डीडीपीओ कंवर दमन सिंह, डीएसपी विवेक चौधरी, कार्यकारी अभियंता केएस पठानिया, डीएसडब्ल्यूओ कुलदीप शर्मा, डीईईओ शमशेर सिरोही, जिला आयुर्वेद अधिकारी दिलबाग नैन, विक्रमजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें