फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल आज करेंगे हनुमान जी की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय आज सायं छह बजे चिल्ड्रेन पार्क के पास प्राचीन दक्षिणी हनुमान मंदिर में स्थापित हनुमान जी की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इससे पहले श्रीराम नवमी पर कार्यक्रम स्थल पर भजन संध्या भी होगी। डीसी प्रदीप दहिया व एसपी मकसूद अहमद ने राज्यपाल के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले तितरम मोड़ से लेकर कार्यक्रम स्थल तक के मार्ग का अवलोकन किया और सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

चिल्ड्रेन पार्क के दौरे के दौरान डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिगत सभी इंतजाम पुख्ता होंगे। इस मौके पर अतिरिक्त सीईओ जिप अमित कुमार, डीएसपी कुलवंत सिंह व विवेक चौधरी, नायब तहसीलदार आशीष, ईओ कुलदीप व सुरेश बिंदलिश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें