फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जगह से पौने दो लाख रुपये का सामान चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्टेट बैंक रोड पर एक घर व कौल में दुकान से चोर लगभग पौने दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया। सिविल लाइन थाना में स्टेट बैंक रोड निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार की रात 11 बजे चोर उसके घर के अंदर से चार टूटी, एक लैपटॉप व एक मोबाइल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

दूसरे मामले में ढांड थाना में दी शिकायत में साकरा निवासी नसीब सिंह ने बताया कि कौल बस अड्डा पर उसकी सबमर्सिबल स्टोर के नाम से दुकान है। दो जून को सुबह नौ बजे वह अपनी दुकान पर कौल आ गया था। उसकी दुकान पर एक अज्ञात ग्राहक सामान लेने आया। उसने सामान बताया उसने मुख्य स्टोर से सामान निकालना शुरू कर दिया। ग्राहक दुकान के बाहर बैठा हुआ था। जब वह 10-15 मिनट बाद स्टोर से सामान निकाल कर बाहर आया।
अज्ञात ग्राहक दुकान पर से लापता मिला। जांचने पर पता चला कि वह उसके गल्ले से एक लाख 40 हजार रुपये चोरी कर ले गया है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें