फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गीता जयंती महोत्सव का आयोजन नौ से

Tue, 19 Nov 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में आगामी नौ से 11 दिसंबर तक गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। भाई उदय सिंह किला परिसर में हवन से इसकी शुरुआत होगी। यह जानकारी डीसी प्रीति ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियां शुरू कर दे। उन्होंने सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से आह्वान किया वे गीता जयंती समारोह में अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

डीसी प्रीति ने कहा कि गीता महोत्सव हमारा अध्यात्मिक पर्व है। इसमें संबंधित अधिकारी, समाज सेवी संस्थाओं और ऐच्छिक संगठनों को आमंत्रित करते हुए एक रूपरेखा तैयार करें। गीता जयंती में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं, परियोजनाओं संबंधित विषयों को लेकर स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एडीसी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महोत्सव में जो सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे वो थीम पर आधारित होने चाहिए। इन कार्यक्रमों में स्कूल व कॉलेजों को जोड़ा जाए और अधिक से अधिक बच्चों को भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर एडीसी दीपक बाबूलाल कारवां, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीडीपीओ कंवर दमन, डीआईओ दीपक खुराना व ईओ कुलदीप मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें