फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रतियोगिता में गौरव, स्वीटी बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Tue, 18 Apr 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कृषि महाविद्यालय कौल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. बीआर कांबोज ने किया। प्रतियोगिता में गौरव व स्वीटी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विभिन्न छात्रों ने हिस्सा लिया। इस दौरान क्रिकेट, वॉलीबाल, कबड्डी, बास्केटबॉल, बेडमिंटन, टेबल टेनिस सहित अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई। छात्र छात्राओं को विभन्नि समूहों में विभाजित किया गया था।

इसमें मीरा बाई चानू हाऊस का ओवरऑल प्रदर्शन अच्छा रहा। प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, रिले दौड़, लंबी कूद, तीहरी कूद, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, ज्वैलिन थ्रो का भी आयोजन किया। जिसमें साहिल, आस्था, शोभा, गौरव, अजय, स्वीटी, नैना, निकेश, रौनक और रीना का बेहतर प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन


कर्मचारियों में डॉ. रिंकू एवं डॉ. प्रवीन बाल्यान का अच्छा प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ. ओपी चौधरी की देखरेख में संपंन्न हुआ। कृषि महाविद्यालय हिसार के अधिष्ठता डॉ. एसके पाहुजा एवं छात्र एवं कृत्यान विभाग के अनुदेशक डॉ. अतुल ढींगरा भी मौजूद रहे।

प्रो. कांबोज ने कहा कि कहा कि खेल जीवन में हार जीत का अनुभव कराने में, भाईचारा बढ़ाने में एवं सर्वांगीण विकास करने में, आत्मविश्वास, आर्दश खेल भावना और शारीरिक एवं मानसिक बल प्रदान करता है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें