फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर 100 के लिए जिले के पास विभाग की ओर से आई थी 284 विद्यार्थियों की सूची

विज्ञापन
For Super 100, the list of 284 students came from the department near the district - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
जाखौली अड्डा स्थित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को सुपर 100 में चयन के लिए जिले के विद्यार्थियों ने स्क्रीनिंग टेस्ट दिया। हालांकि परीक्षा के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से विभाग के जिला अधिकारियों के पास 284 विद्यार्थियों की लिस्ट आई थी, लेकिन 213 विद्यार्थियों ने ही यह परीक्षा दी। इस परीक्षा में पास होने वाले प्रदेश के 600 विद्यार्थियों को आईआईटी और मेडिकल जैसे उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थानों में सरकार की ओर से प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा से पूर्व कुछ विद्यार्थी बिना रोल नंबर के केंद्र में पहुंच गए थे। ऐसे में मौके पर पहुंचने वाला कोई भी विद्यार्थी परीक्षा से वंचित न रहे, इसलिए विभाग ने अधिकारियों ने तुरंत आवश्यक कार्रवाई करते हुए विद्यार्थियों के रोल नंबर तैयार किए और उन्हें परीक्षा में बैठाया। जिले के विभिन्न स्कूलों से आए 103 विद्यार्थी पहले ही रोल नंबर लेकर केंद्र पर पहुंचे थे।
इस परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों में से प्रदेशभर से 600 विद्यार्थियों का चयन प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। परीक्षा में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर यह चयन होगा। आगे चयनित विद्यार्थियों को सरकार की ओर से प्रशिक्षण दिलाकर बड़े संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

उप जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोरोना महामारी से बचाव के नियमों का प्रमुखता से पालन किया गया। परीक्षा से पूर्व केंद्र के सभी कमरों को सैनिटाइज किया गया। मास्क का प्रबंध भी विद्यार्थियों के लिए किया गया। उन्होंने परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल पवन गर्ग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें