फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली कागज दिखाकर लिया पांच लाख का ऋण, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कृषि भूमि के नकली कागज तैयार कर एक आरोपी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से सवा पांच लाख रुपये ऋण ले लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। टिंबर मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर नरेश कुमार ने एसपी को शिकायत दी कि गांव प्योदा निवासी आरोपी सुभाष ने बैंक से फर्जी कागज दिखाकर पांच लाख रुपये का ऋण ले लिया। बाद में कोई किस्त नहीं दी। बैंक कर्मचारियों को जांच के बाद पता चला कि आरोपी के पास कोई भूमि नहीं है। आरोपी से बैंक को पांच लाख 24 हजार रुपये लेने हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मैनेजर ने 13 मामलों में शिकायत दी थी, जिनमें से दस लोगों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर चुकी है। पुलिस इन मामलों में तत्कालीन बैंक मैनेजर तेज सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। जांच में पाया कि इन सभी आरोपियों ने नकली कागजात दिए थे। सभी आरोपियों ने डेढ़ करोड़ के आसपास-धोखाधड़ी की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें