फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच विभाग कर रहे हैं एनजीटी के निर्देशों का उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पानी की निकासी के लिए बनाई गई ग्योंग ड्रेेन में पांच सरकारी विभाग एनजीटी के निर्देशों का उल्लंघन कर गंदा पानी डाल रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने निरीक्षण कर यह पता लगाया है। बोर्ड अब इन विभागों को नोटिस देकर पानी बंद करने के लिए कहेगा।
विज्ञापन

सेक्टर 18 के निवासियों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र लिखकर मांग की थी कि ग्योंग ड्रेन में डाले जा रहे गंदे पानी को रुकवाया जाए। इस ड्रेन का निर्माण पानी की निकासी के लिए हुआ है। एनजीटी के भी निर्देश हैं कि पानी निकासी के लिए बनी ड्रेनों में गंदा पानी न डाला जाए। इस मांग के बाद विभाग की टीम ने दौरा किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विकास हुड्डा ने बताया कि निरीक्षण में पाया गया है कि ग्योंग ड्रेेन में रोडवेज की वर्कशॉप, जिला अस्पताल, सेक्टर 18 के सीवरेज का पानी, जनस्वास्थ्य विभाग के एक सीवरेज का पानी इसमें डाला जा रहा है। इन सभी विभागों को नोटिस जारी कर उन्हें एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार गंदा पानी रोकने के लिए कहा जाएगा। यदि फिर भी कार्रवाई नहीं होती तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें