फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिला महिला से किया दुष्कर्म, पेड़ पर फांसी देकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गत 15 अप्रैल को गांव डयोढखेड़ी नहर के पास पेड़ पर लटके मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतका जिस खेत में काम करती थी, उसके मालिक ने उसके साथ विवाह न करने के कारण उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया था। उसने पहले कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां पिलाकर उसे साथ दुष्कर्म किया। बाद में नशे की हालत में पेड़ पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने खेत मालिक सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

15 अप्रैल को गांव डयोढखेड़ी नहर के पास महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ मिलने के बाद पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया था। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि थाना कलायत के तहत आने वाले गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत 14 अप्रैल को सुबह मिली थी कि उसकी मां कहीं चली गई है। 15 अप्रैल को महिला का शव पेड़ पर लटका मिला था। शव मिलने के पश्चात एक अन्य शिकायत देकर मृतका के बेटे ने आरोप लगाया था कि उसकी माता कैलरम निवासी अनिल के साथ खेती बाड़ी का काम करती थी। जो 14 अप्रैल को सुबह नौ बजे घर से मायके जाने की बात कहकर गई थी। 15 अप्रैल को उसकी माता की हत्या कर ड्योढ़ खेड़ी सेगा रोड पर एक पेड़ पर शव को लटका दिया। शिकायतकर्ता ने अनिल कुमार और तुलसी देवी पर उसकी माता की हत्या करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि अनिल अविवाहित है और उसकी माता के साथ वह घर बसाने के लिए दबाव बना रहा था। बात न मानने पर आरोपी ने उसकी माता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अनिल को जांच में शामिल किया। आरोपी ने अपने साथी सांपला गढ़ी निवासी सागर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पूछताछ दौरान आरोपी ने बताया कि 14 अप्रैल को महिला को कैथल बस अड्डे पर बुलाकर अपने साथ होटल में ले गया। कुछ देर बाद उसका दोस्त सागर मोटरसाइकिल लेकर आ गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोलियां मिलाकर महिला को पिला दी और नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। अंधेरा होने पर महिला को नशे की हालत में मोटरसाइकिल पर बैठाकर डयोढ़ खेडी सिरसा ब्रांच नहर के पास ले जाकर फांसी पर लटका कर हत्या कर दी।
एसपी ने कहा कि अब मामले में हत्या की धारा के साथ दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी गई है। आरोपी अनिल उर्फ बाबा व सागर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बुधवार को न्यायालय में पेश किए गए, जहां से पूछताछ व वारदात में प्रयुक्त बाइक की बरामदगी के लिए न्यायालय से दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें