फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक पर पुलिस चौकी के समीप फायरिंग, भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चंदाना रोड पर रंजिश में एक युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में केेस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि फायरिंग की घटना पुलिस चौकी के समीप ही हुई।
विज्ञापन

वीरवार देर शाम मामले में पुलिस को दी शिकायत में गांव गुहणा निवासी मनजीत ने बताया कि उन्हें रोहेड़ा निवासी गुरमीत उर्फ लुक्खा का फोन आया। उसने उन्हें चंदाना रोड फाटक के पास जरूरी काम से मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह रमन के साथ उससे मिलने के लिए चंदाना रोड की ओर जा रहा था। तभी गुरमीत उर्फ लुक्खा एक बाइक पर दो अन्य युवकों के साथ उसे आता दिखाई दिया। उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया। तभी एक अन्य गाड़ी वहां पहुंची, जिसे पट्टी अफगान निवासी अमन चला रहा था। उसकी अगली सीट पर पट्टी अफगान निवासी काला बटुआ बैठा दिखा।
इसी दौरान काला बटुआ ने आवाज लगाई कि इन दोनों को आज जान से मार दो। इसके बाद अर्जुन नगर निवासी सन्नी ने देसी कट्टे से उनकी ओर फायर किया। इस पर गांव चंदाना के पास खेतों में भागकर उन्होंने जान बचाई। देर रात्रि इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। वहीं देर रात्रि इस संबंध में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने, साजिश रचने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। एसएचओ सिटी देवेंद्र सिंह ने बताया पुरानी रंजिश में फायरिंग और हत्या के प्रयास के मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें