फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में घायल हुए भाकियू के गुणी प्रकाश व एक अन्य पर छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। झगड़े में घायल होने के बाद भाकियू नेता गुणीप्रकाश के खिलाफ छेड़छाड़ व रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पूंडरी क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि नौ अप्रैल को शाम सात बजे घर में घुसकर गुणीप्रकाश और विनोद ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ की गई। दोनों आरोपी रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने फरल निवासी गुणी प्रकाश और विनोद पर केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर दो आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। विदित हो कि सोमवार को ही पुलिस ने गुणीप्रकाश की शिकायत पर पांच लोगों पर उस पर हमला कर घायल करने के आरोप में केस दर्ज किया था। उसने बताया था कि वह एक घर में आयोजित पंचायत में भाग लेने के लिए गया था। जहां उन पर हमला कर दिया था जिसमें वह घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें